देहरादून:- राज्य के पर्वतीय जनपदों के लोगों को शीघ्र ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के प्रथम चरण में 47 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इंटरव्यू दिए। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने ‘यू कोट, वी पे’ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के हुए साक्षात्कार के बाद कहा कि जल्द ही पर्वतीय स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएँ हैं लेकिन कुछ स्थानों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों के कारण आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। शीघ्र ही इन रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी, जिससे आम जन को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्वास्थ्य सुविधा अपने नजदीकी चिकित्सालय में मिल सकेगी।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया की प्रथम चरण में 47 स्पेशलिस्ट डॉक्टर (पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिशन, ऑर्थोपेडिक, आदि ) ने इंटरव्यू दिए हैं। शीघ्र ही ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल का दूसरा चरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया चयनित डॉक्टरों की सूची तैयार कर जल्द नियुक्ति दी जाएगी जिससे की आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…