बदायूं:- बदायूं में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाला युवक भाजपा नेता का बेटा था। हादसा बरेली-आगरा हाईवे के बाइपास पर पटेल चौक के पास बुधवार रात हुआ।
शहर के मोहल्ला चौबे निवासी दिलीप गुप्ता का बेटा रानू (26) अपने दोस्त ऋषभ गुप्ता के भाई विवेक की शादी से पहले हुई हल्दी की रस्म में शामिल होने गया था। यहां उसके दोस्त अमन गुप्ता, शिवम पांडेय, आयुष व यश रावत मिल गए। सभी लोग अमन की कार से घूमने निकले लेकिन रास्ते में बाइपास पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले कि कार चला रहा रानू कुछ समझ पाता, गाड़ी कई पलटी खाते हुए हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी।
हादसे में रानू समेत सभी युवक घायल हो गए। आनन-फानन सभी को राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने रानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी के घायलों को में शिवम, आयुष व अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। यश रावत को भी चोट आई, हालांकि वह बोलने की स्थिति में है। पुलिस ने घायल यश रावत का बयान दर्ज किया। एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार भी मेडिकल कालेज जा पहुंचे। यहां उन्होंने यश रावत से पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। जबकि बाद में यश के परिजन उसे अपने साथ ले गए। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…