उत्तर प्रदेश

बदायूं में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, भाजपा नेता के बेटे की मौत

बदायूं:-  बदायूं में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाला युवक भाजपा नेता का बेटा था। हादसा बरेली-आगरा हाईवे के बाइपास पर पटेल चौक के पास बुधवार रात हुआ।

शहर के मोहल्ला चौबे निवासी दिलीप गुप्ता का बेटा रानू (26) अपने दोस्त ऋषभ गुप्ता के भाई विवेक की शादी से पहले हुई हल्दी की रस्म में शामिल होने गया था। यहां उसके दोस्त अमन गुप्ता, शिवम पांडेय, आयुष व यश रावत मिल गए। सभी लोग अमन की कार से घूमने निकले लेकिन रास्ते में बाइपास पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले कि कार चला रहा रानू कुछ समझ पाता, गाड़ी कई पलटी खाते हुए हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी।

हादसे में रानू समेत सभी युवक घायल हो गए। आनन-फानन सभी को राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने रानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी के घायलों को में शिवम, आयुष व अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। यश रावत को भी चोट आई, हालांकि वह बोलने की स्थिति में है।  पुलिस ने घायल यश रावत का बयान दर्ज किया। एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार भी मेडिकल कालेज जा पहुंचे। यहां उन्होंने यश रावत से पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। जबकि बाद में यश के परिजन उसे अपने साथ ले गए। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago