उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, प्रॉपर्टी डीलर को कार सवार ने रौंदा

देहरादून : उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। बडे हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां एक बेकाबू कार ने बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर  को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी  कि प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार के टकराने से बाउंड्री वॉल ढह गई और कार का आगे का हिस्सा और टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रॉपटी डीलर की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा हरिद्वार रोड पर शास्त्रीनगर लेन-एक के बाहर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 52 वर्ष शास्त्रीनगर के रूप में हुई है। वह देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही लेन नंबर एक के सामने वाले कट को पार कर रहे थे, तभी जोगीवाला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सुरेंद्र कई मीटर दूर छिटक गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने  सड़क पर लथपथ पड़े सुरेंद्र सिंह रावत को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ बेकाबू कार सड़क किनारे डीजल पंप के पास की बाउंड्री से टकरा गई। जिसमें बाउंड्री वॉल ढह गई और कार का आगे का हिस्सा और टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक की पहचान सुनील नेगी निवासी पौड़ी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दून में संविदा पर नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago