देहरादून: आज खेल एवम् युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने एशियाई कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए इंडिया कराटे टीम को रवाना किया। इस प्रतियोगिता मे अलग-अलग राज्यों से बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
बता दें कि उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन व कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के नेतृत्व में एशियाई कराटे चैंपियनशिप में यह सभी बच्चे प्रतिभाग करेंगे इसमें उत्तराखंड के बच्चे भी शामिल हैं। जिनको आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सम्मानित किया और उनका मनोबल भी बढ़ाया।
साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार भी एशियाई कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए मेडल्स लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने के लिए खेल अनिवार्य है।
इसी कारण आज बच्चे खेलों में अधिक रुचि ले रहे है। जीवन में खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है। खेलने से शरीर को बल, माँस-पेशियों को उभार, भूख को तीव्रता आलस्यहीनता तथा मलादि की शुद्धता प्राप्त होती है। साथ ही कहा कि खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है और खेल हमारा भरपूर मनोरंजन करते हैं।
इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा”काऊ”, निदेशक खेल एवम् युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर जी सहित, कर्मचारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…