खेल मंत्री रेखा आर्या ने की आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक

देहरादून: प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैम्प कार्यालय में आगामी जनवरी माह में मनाए जाने वाले युवा महोत्सव के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में विभागीय मंत्री ने युवा महोत्सव की तैयारियों के बाबत अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए।विभागीय मंत्री ने बताया कि आगामी 05 से 09 जनवरी, 2024 के मध्य युवा महोत्सव आयोजित होगा और दिनांक 12 जनवरी, 2024 को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस जो कि राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है पर होने वाले कार्यकम की भी समीक्षा की गई।खेल मंत्री ने बताया कि युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि युवा महोत्सव में प्रतिस्पर्धी एवं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। प्रतिस्पर्धी कार्यकमों के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों एवं पोर्टल के माध्यम से सीधे एन्ट्री करने वाले दलों के बीच सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकाकी, कहानी लेखन, पोस्टर / पेंन्टिग, योगाभ्यास, फोटोग्राफी एवं भाषण से सम्बन्धित प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। वहीं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून के सभी विश्वविद्यालयों, स्कूलों आदि की टीमों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

विभागीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा युवा महोत्सव हेतु राज्य को इस वर्ष “यूथ एज जॉब क्रिएटर” की थीम दी गई है। युवा महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्टॉल्स लगाये जायेंगे, जिनमें युवा समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा हैंडिक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टॉल सम्मिलित रहेंगे। साथ ही स्थानीय परम्परागत एवं फ्यूजन फूड पर आधारित फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही बताया कि युवा महोत्सव में कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार मेला, राज्य के उद्योगों की जरूरत से सम्बन्धित स्किल गैप एनालिसिस आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें।इसके साथ ही राज्य के पारम्परिक परिधानों एवं बाद्य यंत्रों के कम्पटीशन भी रखे जाएंगे, जिससे कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया जा सके। इस अवसर पर बैठक में विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा , संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल एवं सहायक समादेष्टा, युवा कल्याण नीरज गुप्ता  उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago