उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा और विमर्श किया गया। मंत्री ने इस दौरान 29 अगस्त को मनाए जाने वाले खेल दिवस के ऊपर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि 29 अगस्त को मनाये जाने वाले खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा, साथ ही 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भविष्य में जिन बच्चों का इसमें सिलेक्शन हो चुका होगा आगे उनकी खेल की प्रतिभाएं बरकरार रहे उसके लिए उनको हम क्या-क्या अवसर प्रतियोगिताओं के रूप में दे सकते हैं इसके प्रस्ताव बनाकर लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के बारे में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें किन -किन क्षेत्रों से यह फंड प्राप्त हो सके इसके संदर्भ में विभाग ने प्रस्ताव मेरे सम्मुख रखा है जिसको लेकर मेरे द्वारा सहमति प्रदान की गई है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करके इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी। वही उनकी सहमति के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के बन जाने से हमारे खिलाड़ियों को तात्कालिक तौर पर खेल के संसाधन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। खिलाड़ियों को क्षेतिज आरक्षण दिए जाने के ऊपर कहा कि पूर्व में खिलाड़ियों को 4% का आरक्षण स्पोर्ट्स कोटा के रूप में दिए जाने की व्यवस्था थी लेकिन कुछ सालों से माननीय न्यायालय के द्वारा रोक लगने के कारण अभी फिलहाल गतिमान नहीं है, इसको पुनः हम लोग किस प्रकार से शुरू कर सकते हैं इसको लेकर अधिकारियों को समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार दिए जाने के संबंध में पूरे कैबिनेट की इस विषय के ऊपर सहमति बनी है कि आखिर किस तरीके से हम पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार दे सकते हैं। खेल मंत्री ने बताया कि हमारे पास में लगभग 9 हजार पीआरडी जवान है।

इस अवसर पर समीक्षा बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जीएस रावत,संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, जॉइंट डायरेक्टर धर्मेन्द्र भट्ट उपस्थित रहे ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago