उत्तराखण्ड

एसएसपी अजय सिंह की अपराध पर दक्षता अपराधियों पर पड़ी भारी

एसएसपी अजय सिंह की अपराध पर दक्षता अपराधियों पर पड़ी भारी

लोग जिसे मान रहे थे दुर्घटना, सोची समझी साजिश के तहत की गई थी वह आग जनि की घटना

02 वर्ष के अंदर 02 बार एक ही स्थान पर झुग्गी झोपडियों में आग लगने की घटना पर संधिक्तता प्रतीत होने पर एसएसपी देहरादून ने विस्तृत जांच के दिये थे आदेश।

पुलिस की प्रारम्भिक जांच में हुआ खुलासा, सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत सुन्दरवन में झुग्गी झोपडियों में जान- बूझकर लगाई गयी थी आग।

जांच के दौरान घटनास्थल से कार सवार एक व्यक्ति की झोपडी में आग लगाने की पुलिस को प्राप्त हुई थी सीसीटीवी फुटेज।

कार के घटना स्थल से निकलते ही उसके पास स्थित झोपडी ने पकडी थी आग, जिसने आस- पास की झुग्गी झोपड़ियों को भी ले लिया था अपनी चपेट में

आगजनी की घटना में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई में दर्ज किया गया अभियोग।

जमीनी विवाद या अनाधिकृत कब्जा को खाली कराने की हो सकती है साजिश

थाना सेलाकुई

दिनांक: 05-05-24 को सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत भाऊवाला सुन्दरवन के पास झुग्गी झोपडियों में आग लगने की घटना घटित हुई, जिसमें आग की चपेट में आने से लगभग 50 से 55 झुग्गी झोपडियां पूर्णत: जलकर राख हो गयी थी। उक्त झुग्गी झोपडियां सुन्दरवन क्षेत्र में एक प्राईवेट प्लाट पर बनी हुई थीं, जहां 02 वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में भी इसी प्रकार आग लगने की घटना घटित हुई थी, जिसमें भी लगभग 40 से 45 झुग्गी झोपडियां जल गई थी। 02 वर्ष के अन्तराल में एक ही स्थान पर घटित उक्त दोनो घटनाओं पर संदिग्धता प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आग लगने के कारणों से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर विस्तृत जांच के आदेश दिये गये। जिस पर पुलिस द्वारा घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करने पर पुलिस टीम को आग लगने की घटना से पूर्व झुग्गी झोपडियों के आस-पास एक संदिग्ध कार घूमती हुई दिखाई दी, जो थोडे-थोडे अन्तराल पर 02 से 03 बार घटना स्थल के आस-पास आकर रूकी थी, इस दौरान कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा कार से उतरकर पास की झोपडी के एक किनारे पर आग लगाये जाने की फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई तथा उक्त कार के घटना स्थल से निकलते ही कार के पास बनी एक झोपडी ने अचानक आग पकड़ ली, जिसने आस-पास की अन्य झोपडियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उक्त घटना में जमीनी विवाद या अनाधिकृत कब्जा को खाली कराने की हो सकती है साजिश, प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस द्वारा थाना सेलाकुई पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध धारा: 436 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago