एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने देहरादून को अपराध मुक्त शहर बनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए वह तेजी से और सख्ती से काम कर रहे हैं, इस बार SSP ने रात्रि ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों की तलाशी व चेकिंग के निर्देश दिए हैं साथ ही रात में बेवजह घूमने वाले लोगों को भी थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा गया है।
इसी के साथ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का थाना है सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नियमित जांच व जानकारी करेंगे। SSP ने कहा कि वह खुद रात में रैंडम चेकिंग करेंगे, इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून में भारी ट्रैफिक के कारण SSP दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात सभी थाना प्रभारियों के साथ मिलकर कार पूलिंग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…