उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश से अंगों के ट्रांसप्लांट के लिए एसएसपी देहरादून ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश

ऋषिकेश:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) ऋषिकेश मे आज किसी के द्वारा संपूर्ण मानव अंगों का दान किया गया था, जिनको ट्रांसप्लांट करने हेतु समय से दिल्ली व PGI चंडीगढ़ पहुंचने हेतु जोलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचाना अति आवश्यक था। जिसके संबंध में एम्स प्रबंधन द्वारा एसएसपी देहरादून से संपर्क कर अंगों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को अंगों को समय से एवं सुरक्षित एम्स ऋषिकेश से जोलीग्रांट तक पहुंचाने हेतु उचित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के संबंध में आदेशित किया गया

जिस पर दान किये गए अंगों को सकुशल एवं समय से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाने हेतु कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश की एंबुलेंस का स्कोर्ट किया। शरीर से निकाले गए अंगों को समय से  पहुंचना अति आवश्यक है, जिसके लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश से जोलीग्रांट तक ट्रैफिक व्यवस्था बनाने हेतु समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्तमान समय में ऋषिकेश में श्रावण मास कावड़ मेले के कारण उक्त मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बहुत अधिक होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बेहतर यातायात व्यवस्था बनाते हुए एम्स अस्पताल  से अंगों को ले जाने वाली एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर अल्प समय मे जोलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया।

अंगों को ले जाने वाली एंबुलेंस का रूट

एम्स अस्पताल ऋषिकेश से कोयल घाटी,
कोयल घाटी तिराहा से पुरानी चुंगी,
पुरानी चुंगी से परशुराम चौक
परशुराम चौक से पुराना बस अड्डा तिराहा
पुराना बस अड्डा तिराहा से पुराना रेलवे स्टेशन
पुराना रेलवे स्टेशन से डीजीबीआर तिराहा से पास करते हुए गोरा देवी चौक
गोरा देवी चौक से नटराज चौक नटराज चौक से सात मोड होते हुए रानीपोखरी

देहरादून पुलिस की मदद से 28 किलोमीटर की उक्त दूरी को 18 मिनट में तय कर, अंगों को सुरक्षित एवं समय से पहुंचाया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago