उत्तराखण्ड

एसएसपी हरिद्वार ने चिल्ड्रंस डे पर स्कूल बस में चढ़कर बच्चों को दी चॉकलेट,

हरिद्वार : आज देहात क्षेत्र मंगलौर भ्रमण से वापस लौटते समय एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सामने से आ रही स्कूल बस में अचानक चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको चिल्ड्रंस डे की शुभकामनाएं दी।

चॉकलेट वितरित करते हुए एसएसपी हरिद्वार

अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हुए बच्चों को एसएसपी हरिद्वार द्वारा चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे गए जिस पर सही जवाब देने वाले छात्रों को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स” दिए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा पूर्व में भी बतौर एसपी सिटी देहरादून रहते हुए चिल्ड्रंस डे पर ऐसे ही अचानक बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की गई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago