उत्तराखण्ड

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा बने सिंघम, पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए जोखिम में डाली अपनी जान

हलद्वानी: बनभूलपुरा प्रकरण में एसएसपी ने जिस तरह पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता मलिक के बगीचे में जब पीएससी व पुलिस के दर्जनों जवान पथराव में फंस गए उपद्रवियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था तब एसएसपी मीणा ढाल बनकर खड़े रहे पथराव में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने जवानों का साथ नहीं छोड़ा उन्हें पथराव से बचाया और सुरक्षित जगह तक साथ लेकर आए वही बनभूलपुरा थाना जलने की सूचना मिलने पर उन्होंने खुद मोर्चा संभाला ।

8 फरवरी को प्रशासन व नगर निगम के साथ एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मलिक के बगीचे में कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने के लिए गए थे मगर तभी चारों ओर से पथराव शुरू हो गया था आगजनी भी हो गई कई प्रशासनिक अधिकारी मौके की नजाकत को भापते हुए खिसक गए मगर एसएसपी ने अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा मजबूती के साथ वह अतिक्रमण ध्वस्त होने तक मलिक के बगीचे में खड़े रहे पथराव में उन्हें काफी चौटें आई जब पीएससी व पुलिस जवान पथराव में फंसे तो उनके पास जाकर उन्हें हिम्मत दी। सिर बचाकर रखने के लिए अपील करते रहे चोटिल व कराहते पुलिस कर्मियों को बाहर पहुँचाया उसे दिन स्थिति यह थी कि यहां कोई फोन रिसीव नहीं कर पा रहा था और खुद जान बचाने के लाले पड़ रहे थे ।

एसएसपी अतिक्रमण ध्वस्त होने के कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाकर बाहर निकले तभी बनभूलपुरा थाना फुकने की जानकारी हुई उपद्रवी भी तांडव मचा रहे थे थाने में पेट्रोल बम फेंके जा रहे थे बाहर खड़े वाहन में लगी आग की लपटे थाने के अंदर घुस रही थी कुछ पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए गलियों में भाग रहे थे थाने के अंदर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी फंसे थे । ताज चौराहे से अंदर घुसने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था । एसएसपी ने टीम को साथ लिया और बनभूलपुरा थाने की और कुच कर गए । उन्हें देख जवानों का हौसला बढ़ा सबने उनके पीछे चलना शुरू कर दिया । पुलिस को देख उपद्रवियों ने अपने कदम पीछे खींचे और घरों में छिपने लगे थे एसएसपी के प्रयास की पूरे महकमें में चर्चाएं हो रही है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago