उत्तराखण्ड

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का अचानक रात्रि निरीक्षण, शहर और देहात में पुलिस अधिकारियों में हड़कंप

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के अचानक रात्रि में शहर से लेकर देहात तक औचक निरीक्षण करने से सभी पुलिस अधिकारी सचेत

देहात क्षेत्र के अधिकारियों की देर रात कोतवाली मंगलौर में ली बैठक

अचानक कोतवाली मंगलौर पहुंचकर कप्तान ने जाना देहात क्षेत्र के प्रभारियों का रैस्पांस टाइम

वर्तमान में कलियर एवं थाना झबरेड़ा का कार्यभार देख रहे अधिकारियों के समय से न पहुंचने पर लगी फटकार, पूछा देर से आने का कारण

अधिक समय से लंबित अथवा हीनियस क्राइम की विवेचनाओं का जाना हाल, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मफरुर, वांछित एवं इनामी अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तेज करने को कहा

देर रात कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल अचानक कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे जहां उन्होंने शहर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर निम्नांकित आवश्यक दिशा निर्देश दिए–

▪️ शहर क्षेत्र में अधिकारियों का रैस्पांस टाइम निकला ठीक, और बेहतर करने को कहा

▪️ पुरानी लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों के नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

▪️ इनामी अपराधियों, मफरूरों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु रणनीति के तहत कार्य करने की दी सलाह

▪️ रात्रि गश्त, दिन में बैंक समेत महत्वपूर्ण संस्थानों का समयबद्ध निरीक्षण एवं उसमें कमियां पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई, डेली वाहन चेकिंग इत्यादि पर जोर

▪️ बेहतर पुलिसिंग करने एवं कुछ दिनों में रिजल्ट नजर आने के दिए स्पष्ट दिशा निर्देश

▪️ पर्यवेक्षण अधिकारियों को समय-समय पर थानों का औचक निरीक्षण करने, ओ.आर लेने एवं रैस्पांस टाइम चैक करने की दी नसीहत

▪️ हीनियस क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों पर विशेष फोकस करने की दी सलाह उपरोक्त में कमियां पाए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ की जाएगी आवश्यक कार्रवाई.. इत्यादि बिंदुओं पर कप्तान द्वारा समीक्षा करने उपरांत कोतवाली ज्वालापुर से प्रस्थान किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago