देहरादून:- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित सभागार में होगी। बैठक में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा बैठक में कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।
13 मार्च से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर लाए जाने वाले विधेयकों, संशोधित विधेयकों, प्रतिवेदनों और अन्य रिपोर्ट को भी हरी झंडी दिखाईजाएगी। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पहले ही दे दी है। माना जा रहा है कि सरकार आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के लिए इसके विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, विधायक विकास निधि में बढ़ोतरी समेत कई अन्य विभागों के प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र और प्रभावितों के संबंध में भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…