देहरादून: आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में चिंतन शिविर में आए महत्वपूर्ण सुझावों से तैयार विकास के रोडमैप पर चर्चा होगी। बैठक में विकास के रोडमैप से इतर कुछ अन्य विभागों के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में अशासकीय स्कूलों के कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त किताबें देने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की नियमावली के प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बहुमंजिला भवन निर्माण की नीति का प्रस्ताव भी आ सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…