उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने अग्नि वीर योजना समेत इन 5 प्रश्नों को लेकर सरकार को लपेटा

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार दो अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर में रैली कर चुनावी हुकार भरी तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कांग्रेस ने पीएम मोदी से 6 सवाल किए है, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा। दीपिका पांडे का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर आए हैं, इसलिए बेहतर होगा कि वह जनता के सामने इन 6 सवालों का जवाब जरूर देकर जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री हिम्मत जुटाते हुए कांग्रेस और उत्तराखंड की जनता को इन सवालों के जवाब अवश्य देंगे।

कांग्रेस ने सबसे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया, इस मामले पर दीपिका पांडे ने कहा कि पीएम मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन पीएम मोदी से जनता यह जानना चाहती है कि वह इस परिवार (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) का हिस्सा है या नहीं। दीपिका पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता पीएम मोदी से अपेक्षा कर रही है कि वह अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम जरूर उजागर करेंगे और बताएंगे की क्या वीआईपी भाजपा परिवार का हिस्सा है या नहीं है।

कांग्रेस ने दूसरा मुद्दा केदारनाथ गर्भ गृह में सोने की परत का उठाया, दीपिका पांडे का आरोप है कि केदारनाथ गर्भ गृह से 230 किलो सोने की चोरी हो गई और वो चोरी करने वाला कौन है? दीपिका पांडे का कहना है कि भाजपा सरकार मंदिर की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है और उन्हें उम्मीद है कि वह इस सवाल का जवाब भी प्रधानमंत्री जरूर देंगे कि 230 किलो सोने की चोरी का दोषी कौन है?

पेपर लीक मामला: दीपिका पांडे का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक मामले और भर्ती घोटालों का दोषी कौन है? साथ ही दीपिका पांडे ने अग्नि वीर योजना पर भी सरकार को लपेटा। दीपिका पांडे ने कहा कि सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्नि वीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन है? क्योंकि इस योजना के तहत युवाओं को 4 साल सेवा का मौका मिलेगा, जबकि खुद के लिए 15 साल का मौका चाहते हैं।

दीपिका पांडे ने बढ़ते महिला अपराधों पर भी सरकार को घेरा है, उनका कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति प्रदेश में खराब है और यहां भ्रष्टाचार की नई ऊंचाइयों को छूने का काम हो रहा है. पूरे प्रदेश को भू माफिया के लिए खोल दिया गया है। इसलिए महिला अपराधों और भू कानून की अनदेखी का दोषी कौन है?

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago