उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग

देहरादून:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी क्षेत्र में ओलावृष्टि से फल उत्पादक किसानों को हुए नुकसान की सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में कहा है कि उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखण्ड में सेव उत्पादक बंगान घाटी के किरानू,दुचानू और अन्य गांवों में विगत दिनों हुई ओला वृष्टि से सेब,फल,सब्जी उत्पादक किसानों की फसलों को क्षति हुई है। बेमौसमी बारिस और भारी ओलावृष्टि से सेब,आडू,खुमानी के बागान पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं और अन्य फल, सब्जी एवं गेहूं की फसलों को भी क्षति हुई है। जिन किसानों की आजीविका फल बागानों पर आधारित है उनकी आजीविका पर गहरा संकट मंडराने लगा है।

किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि बेमौसमी बरसात और भीषण ओलावृष्टि के कारण फल उत्पादक किसानों पर आई इस दैवीय आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर यथाशीघ्र समुचित कदम उठाना चाहिए। इसका आंकलन कर नुकसान के बदले समुचित राहत राशि शीघ्र प्रदान की जाए। इस संबंध में वे शीघ्र ही प्रदेश के मुखिया से मिलकर अनुरोध करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है कि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार क्षेत्रवासियों की मदद के लिए आगे आएं। करन माहरा ने मुख्यमंत्री धामी से मांग की है कि जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखण्ड में अतिवृष्टि से हुई हानि का स्थानीय प्रशासन से यथाशीघ्र आंकलन करवा कर किसानों को समुचित राहत राशि प्रदान की जाये।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago