उत्तराखण्ड

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने नमो नव मतदाता सम्मेलन को लेकर प्रदेश कार्यालय में की प्रेस वार्ता

देहरादून : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन के निमित एक प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर किया गया ।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली जी ने बताया की 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
नमो नव मतदाता सम्मेलन को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव संबोधित किया जा जाएगा नव मतदाता सम्मेलन में प्रधान मंत्री जी फर्स्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 70 की 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रत्येक विधान सभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नव मतदाता जो इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस नमो नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में एक लाख से अधिक नव मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।।

प्रेस वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला , युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट , प्रदेश मंत्री राजेश रावत , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी विमल चौधरी  एवं युवा मोर्चा महानगर महामंत्री तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago