उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक हुई संपन्न

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 53358.34 लाख की योजनाओं को अनुमोदन दिया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि PMKSY – PDMC के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाया जाना चाहिए, जिस पर समिति द्वारा सब्सिडी को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किए जाने पर समिति द्वारा सहमति बनी। इसके साथ ही, मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों को दिया जाए, जिसे समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि हमें पूरे क्षेत्र को सिंचित करने के बजाय प्लांट को सिंचित करने की ओर फोकस करना होगा। कहा कि इससे पानी की बर्बादी रुकेगी, इसके लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने सिंचाई हेतु बनाए जाने वाले वाटर टैंक को भी नई तकनीक से बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे इनकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम होगी और वाटर टैंक्स भी लंबे समय तक प्रयोग किया जा सकेंगे, साथ ही गूल सिस्टम को समाप्त कर पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई को बढ़ावा दिया जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन और सचिव श्री शैलेश बगोली सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago