उत्तराखण्ड

यूथ कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन हेतु राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता कराई गई

देहरादून:-  रविवार को देहरादून के कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल के नेतृत्व में भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल का दूसरा चरण पूर्ण कराया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा कार्तिकेय सिंह को यंग इंडिया के बोल का प्रदेश प्रभारी बनाकर भेजा गया। कार्यक्रम के दौरान आरुषि सुंद्रियाल ने कहा कि “यूथ कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वर्ष नए प्रवक्ताओं के चयन हेतु भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल आयोजित की जाती है यह प्रतियोगिता तीन चरण में कराई जाती है जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और उसके बाद राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश के युवाओं को राजनीति में कदम रखने का मौका दिया जाता है और साथ ही यूथ कांग्रेस उनकी आवाज को एक सशक्त मंच प्रदान करने का भी काम करता है। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन करना राहुल गांधी जी की नवपरिवर्तनमय सोच है और अब यह यंग इंडिया के बोल का तीसरा सीजन चल रहा है जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी सफलतापूर्वक जनता के मुद्दों पर रोशनी डालने का काम कर रही है।

लंबे समय से भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण कर जनता को मुद्दों से भटकाकर सफलता प्राप्त कर रही थी परंतु कांग्रेस पार्टी के इन्हीं छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जनता के मुद्दों तक पहुंचने का परिणाम है कि आज हमें कर्नाटक में भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई है। भाजपा ने हमारे नेताओं का मूर्ति भंजन करने का पूरा पूरा प्रयास किया हमारी पार्टी के मान सम्मान और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया परंतु सच्चाई छुपाई जा सकती है झूठलाई नहीं जा सकती और यही कारण है की पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी, स्वयं देश के प्रधानमंत्री के चुनाव में उतरने के बावजूद भी कर्नाटका में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है।

कर्नाटक का चुनाव परिणाम आने वाले समय में होने जा रहे सभी चुनाव मैं जनता के रुझान को दर्शाने का काम कर रहा है। प्रतियोगिता में चयनित होने पर सभी प्रत्याशियों को बधाई यह आपका सौभाग्य है कि आप ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं जब कांग्रेस पार्टी विजय का महोत्सव मना रही है हमने तो कांग्रेस में बड़ा संघर्ष पूर्ण समय भी देखा है पर संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ अब आप भी हमारे संघर्ष के सहभागी है।” प्रतियोगिता में मनोज फुलारा, रविंदर जूनियर, अंशी भट्ट टॉप 5 फाइनलिस्ट बने और पांचवें स्थान पर अमनदीप बत्रा और प्रदीप के बीच टाई हो गया अब दिल्ली पार्टी हाईकमान द्वारा इन फाइनलिस्ट की छठनी की जाएगी जिसके बाद ही प्रवक्ता के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago