उत्तराखण्ड

प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा आगामी निकाय चुनाव में पार्टी इन्ही मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी

देहरादून:-   देहरादून स्थित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के मुख्यालय में प्रदेश के बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, नशा,भू-कानून, मूलनिवास 1950 जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों और निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की गयी।  बैठक में भाग लेने वाले सभी वरिष्ठ और श्रेष्ठ पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, तथा कई संकल्प लिए। साथ प्रदेश धर्म इन समस्याओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया।  बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कई आश्वासनों के बावजूद अभी तक भू-कानून, मूल निवास और राज्य आंदोलन कारियों के मुद्दों पर कोई थी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर प्रदेशव्यापी अभियान चलाए जाने की जरूरत है। प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी इन्ही मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शैलबाला ममंगाई ने कहा कि यह राज्य महिलाओं के संघर्ष के बदौलत बना है और इन समस्याओं को दूर करने के लिए भी महिलाओं को ही आगे आना पड़ेगा।  पार्टी की बैठक को उपेंद्र सकलानी , बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, मनोरमा चमोली, दयाराम मनोरी, सुशीला पटवाल तथा जगदंबा बिष्ट आदि ने भी संबोधित किया।

ये लोग रहे प्रमुखता से शामिल

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, विनोद कोठियाल, संगठन से सचिव राजेंद्र गुसांई, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलबाला ममंगाई, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी, हरिद्वार से आशीष उनियाल, टिहरी से जितेंद्र थपलियाल , देहरादून से सुशीला पटवाल, जगदंबा बिष्ट, शशि रावत , सावित्री रावत, मनोरमा चमोली, बलवीर नेगी, गुलाब सिंह रावत, मंजू रावत, मनोरमा खंडूरी, सुमित थपलियाल सुरेंद्र चौहान, शिव सिंह भैराटी, ऊमा खंडूरी संरक्षक महिला प्रकोष्ठ , रजनी कुकरेती ,ऋषिका चौहान कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , जगदम्बा प्रसाद भट्ट, बीना भट्ट , मीना जोशी , दीपा राणा, रिंकी कुकरेती , शुशीला बिष्ट, श्रीमती आशा नौटियाल , रेनू नवानी, रजनी नौटियाल, बीना भट्ट, श्रीमती प्रभा सकलानी, ओम् प्रकाश खंडूरी , दयाराम मनौड़ी, कलम सिहं रावत, मदन मोहन भट्ट, मीनाक्षी उनियाल , दमयंती देवी, सुनील , धर्मपाल, बिजेन्द्र, शिबसिहं आदि शामिल थे।

इनको दी गयी जिम्मेदारी

इस अवसर पर शशि रावत को बालावाला मंडल का अध्यक्ष तथा सावित्री रावत को देहरादून वार्ड नंबर 64 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बीना डिमरी को गुमानी वाला से वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।  इसके अलावा आशीष कोटनाला , तथा  मनोज कोटनाला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago