उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यूपी-हिमाचल राज्यसभा चुनावों में मिली जीत पर जताई खुशी

देहरादून:- भाजपा ने यूपी- हिमाचल राज्यसभा चुनावों में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए, इसे श्रीराम के राज में मोदी के काज का परिणाम बताया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया कि सपा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और कांग्रेस अपने स्वर्गीय नेताओं एवं विधायकों का अपमान करती है, लेकिन क्रॉस वोटिंग और सरकार अस्थिर करने का दोष भाजपा पर लगा रही है। यूपी और हिमाचल में हुए राज्यसभा चुनावों एवं राजनैतिक घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए  भट्ट ने कहा कि  दोनो जगह विपक्ष के विधायकों का भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का हिस्सा है। सौदेबाजी और ऐजेंसियों के डर का आरोप लगाने वाली पार्टियां, लंबे समय से सही मायने में सच्चाई से आंख मूंद रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए। क्योंकि ये सभी अपनी सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज थे जिसे वे समय समय पर जाहिर भी करते रहे हैं  और अब तो उनके कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने इस्तीफा देते हुए, आंसुओं के साथ बताया कि किस तरह 6 बार के पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को अपमानित किया जा रहा है ।

इस सबकी जानकारी इनके आलाकमान को भी थी, लेकिन उन्हे विधायकों, कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं था। यही वजह है कि उन्होंने विकसित भारत के मोदी विजन को अपना समर्थन दिया है। इसी तरह श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर और सनातन संस्कृति को लेकर वरिष्ठ सपा नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की, साथ ही प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इंकार कर दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने सार्वजनिक आपत्ति दर्ज की, साथ ही जनमानस का दवाब भी सभी जनप्रतिनिधियों पर होगा। लेकिन सपा और कांग्रेस अपनी कमियों को नजरंदाज करते हुए भाजपा पर आरोप लगाकर भ्रम फैलाने और सच्चाई से मुंह मोड़ने की असफल कोशिश कर रही। लेकिन दोनों राज्यों की बुद्धिमान जनता उनकी इन चालबाजियों को बखूबी देख रही है और उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago