देहरादून: राज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर तैनात हिमेंद्र सिंह रौतेला को बर्खास्त कर दिया है। रौतेला को 2011 में विजिलेंस ने 11 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोप सही होने के बाद अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
अफसरों ने बताया, रौतेला उस समय मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। एक शिकायत पर विजिलेंस ने उन्हें यूएसनगर के कलक्ट्रेट परिसर में घूस लेते हुए पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण कानून में केस चला। 2017 में दोषी पाया गया। राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव वित्त अहमद इकबाल ने रौतेला को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…