उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने का बयान, पार्टी लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश का स्वागत करती है और देश की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करती है

उत्तराखंड:- लोकसभा चुनाव के परिणाम देशभर में कांग्रेस के लिए भले ही उत्साहवर्द्धक हों, लेकिन उत्तराखंड में पार्टी के माथे पर बल डाल दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस को आशातीत परिणाम नहीं मिले, लेकिन पार्टी ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी के मत प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान में कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश का स्वागत करती है और देश की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी पार्टी के नेता 10 वर्ष के कार्यकाल में कोई भी विकास का कार्य नहीं गिना पाए और लगातार जनता को भ्रमित करने वाली भाषणबाजी करते रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव प्रचार में मंदिर, मस्जिद, मुस्लिम, मछली, मंगलसूत्र, मुजरे पर तो खूब बोले परंतु मणिपुर पर बोलना भूल गए। इसी का जवाब देश की जनता ने अपने जनादेश में उन्हें दिया है। माहरा ने स्वीकार किया कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मंगलौर एवं बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव और निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में कोई भी ऐसा काम नहीं किया, जिस पर देश की जनता को गर्व हो। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने देश की जनता को जुमलेबाजी से भ्रमित किया। किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और गरीब जनता को ठगा गया।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के ढोल पीटे गए, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य उचित देने को कदम नहीं उठाए। देश के अन्नदाता किसानों को रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने सड़कों पर कीलें बिछाईं, जिसका जवाब जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव तथा नगर निकायों के चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago