देहरादून:- आज सचिवालय संघ के एक वरिष्ठ सदस्य ओमकार सिंह के द्वारा दी गई लिखित शिकायत का संज्ञान हुआ, जिसमें एक जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई बदतमीजी व धमकी दिये का मामला प्रकाश मे आया है, यह अत्यंत गम्भीर बात है कि कोई भी जनप्रतिनिधि सचिवालय के अंदर आकर इस तरह का आचरण व बदसलूकी सचिवालय सेवा के किसी सदस्य से इस तरह से करें।
सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा आज सचिवालय संघ के एक वरिष्ठ सदस्य से की गई बदसलूकी व जान से मारने की धमकी किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सचिवालय संघ ऐसे तथाकथित जनप्रतिनिधियों की इस हरकत व बदसलूकी का प्रबल विरोध करता है तथा कल पुलिस महानिदेशक से मिलकर कानूनी कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा, अपने किसी भी सदस्य से किए जाने वाले इस तरह के आचरण व बदसलूकी किसी भी दशा मे बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा ऐसे लोगों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की जायेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…