उत्तराखण्ड

प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में

देहरादून:  प्रदेश की पहली टनल पार्किंग पहाड़ों की रानी मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में बनेगी। बीते दिन इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शासन ने मंजूरी दे दी। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। बीते दिन सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पार्किंग के सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करें। बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।

मसूरी का कैंपटी क्षेत्र

यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई। इनकी डीपीआर जल्द तैयार की जाएगी। वहीं, प्रदेश में दस बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट की डीपीआर अंतिम चरण में है। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्य सचिव की प्राथमिकता में पार्किंग के कामों की निगरानी की जा रही है।

उत्तराखंड में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 50 भूतल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago