वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को धांधली से जुड़े परीक्षा केंद्र में बैठने वाले परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी थी। वह यहां नकल कराने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में भी धांधली का पता चला। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है। मामले में एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में विधिक राय ली गई तो इसमें आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी।
मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, केस में नौ आरोपी नामजद हैं। इसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार भी नामजद था, अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एसटीएफ ने सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था।यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…