उत्तराखण्ड

STF ने वन दरोगा भर्ती धांधली में एक आरोपी को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को धांधली से जुड़े परीक्षा केंद्र में बैठने वाले परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी थी। वह यहां नकल कराने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में भी धांधली का पता चला। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है। मामले में एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में व‌िधिक राय ली गई तो इसमें आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी।

                           STF को मिली सफलता

मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, केस में नौ आरोपी नामजद हैं। इसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार भी नामजद था, अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एसटीएफ ने  सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था।यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago