उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC )पेपर लीक मामले में STF ने बड़ी कार्रवाई की है, UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने एक और नकल माफिया को गिरफ्तार किया है। STF ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है, अब तक पेपर लीक मामले में ये 30वीं गिरफ्तारी है।
आरोपी उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा है और गोवा में घूम रहा था, स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने माफिया और सौदागर के बीच की एक और कड़ी को जोड़ने में सफलता हासिल की है। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था, जहां एसटीएफ ने अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार किया।
फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहा के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…