Uksssc paper leak case मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है, पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है, इस बार एसटीएफ ने कुमाऊं के लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के मुताबिक अभियुक्त बलवंत सिंह ही वह शख्स है जो शशिकांत का दाहिना हाथ बनकर रिजॉर्ट में छात्रों को नकल के पेपर मुहैया कराने में शामिल था, एसटीएफ ने अब तक कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में पेपर लीक से जुड़े मामले की परत खोली है, ऐसे में अब तक पेपर लीक मामले में 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बीते दिन उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और कड़ी को गिरफ्तार किया था, एसटीएफ ने पुख्ता सबूतों के आधार पर आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी विपिन बिहारी को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से गिरफ्तार किया था, इस मामले में एसटीएफ द्वारा की गई ये 28वीं गिरफ्तारी थी।
Uksssc मामले की जांच को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त कार्रवाई की बात कही है. आगे भी महत्वपूर्ण लोग रडार पर हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द तय है. ऐसे में एसटीएफ इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…