उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने आदेश पत्र जारी किया।
लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर चौहान को हरदोई के पिहानी स्थित राजकीय महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है।
वहीं गोरखपुर में तैनात क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्वनी मिश्रा को लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा देवरिया के इंदुपुर गौरीबाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदयभान को गोरखपुर का क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
हाथरस के कुरसंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैनात डॉ. शशि कपूर को संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, उप्र, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…