उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के देवत गांव में पहाड़ से गिरे पत्थर, दहशत में रातभर गांव से भागे लोग

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाओं ने गांवों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। सबसे ज्यादा दहशत पिथौरागढ़ जिले के नैनी सैनी पट्टी के देवत गांव में है, जहां कल देर रात अचानक पहाड़ से पत्थरों की बरसात होने लगी। जानकारी के मुताबिक, कल देर रात आसमान में गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ ही अचानक पहाड़ से पत्थर टूटकर गिरने लगे। यह देख ग्रामीण दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागे। खराब मौसम के बावजूद लोगों ने गांव छोड़ दिया और नैनी सैनी पहुंचकर रात बारात घर में गुजारी।

देवत गांव पहले ही दर्दनाक हादसा झेल चुका है। कुछ दिन पहले पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से गांव के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उसी घटना के बाद से ग्रामीण हर बारिश के साथ डर में जी रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पहाड़ की चोटी से लेकर नीचे तक हजारों पत्थर ढीले हो चुके हैं। जैसे ही तेज बारिश होती है, ये पत्थर खिसककर गांव की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे अब अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। मजबूरी में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर रात को सुरक्षित जगह भागना पड़ा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago