उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड में अफवाहें फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अंकिता हत्याकांड में  रोज आरोपियों के नए-नए राज खुल रहे हैं, जिनकी सत्यता पर पुलिस नजर बनाए हुए है, साथ ही प्रशासन की कार्यशैली भी सवाल के घेरे में बनी हुई है। वहीं अंकिता हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व बेबुनियाद अफवाहें फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी, इतना ही नहीं यदि इस मामले में अब झूठी और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी, एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है।

एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह ने बताया है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी की जांच चल रही है, एसएसपी ने कहा कि देखा जा रहा है कि इस गंभीर घटना को लेकर बिना तथ्यों के फेसबुक, ट्विटर व इंस्ट्राग्राम पर पोस्टें आ रही हैं। इससे घटना को लेकर भ्रामक स्थित बन रही है, पीएम रिपोर्ट को लेकर एसएसपी ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया है और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है।

डीआईजी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी साक्ष्यों को जुटा रही है और जांच चल रही है। एसएसपी ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म के जरिए भ्रामक सूचनाएं डालकर पुलिस कार्यों को प्रभावित न किया जाए, यदि ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी और ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago