देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बंसल शहर में नागरिक सुविधाओं के साथ किसी भी दशा में समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इन्हीं व्यवस्था में से एक सफाई के मोर्चे पर उनके तेवर खासे तल्ख नजर आ रहे हैं। वह न सिर्फ घर-घर कूड़ा उठान में लापरवाही पर सख्ती बरत रहे हैं, बल्कि निर्धारित सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा उठान की स्थिति पर भी उनकी पैनी नजर है। इसके चलते नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान का कार्य संभाल रही निजी कंपनियों पर निरंतर जुर्माना लगाया जा रहा है।
कंपनियों को व्यवस्था में सुधार के लिए तीन नोटिस जारी होने के बाद ईकोन एंड वाटरग्रेस कंपनी के एमडी दौड़े-दौड़े दिल्ली से देहरादून पहुंच गए। जिलाधिकारी ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को अंतिम अवसर प्रदान किया है। दून में कूड़ा उठान का जिम्मा सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट व ईकान एंड वाटरग्रेस कंपनी के पास है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…