उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भू-कानूनों का उल्लंघन रोकने के लिए नियमों में कड़ाई, होगा कड़ा क्रियान्वयन

देहरादून:-  प्रदेश में भू-कानूनों का उल्लंघन रोकने के लिए नियमों को और कड़ा किया जाएगा। साथ ही इनका कड़ा क्रियान्वयन भी होगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में वर्तमान और नए भू-कानून के स्वरूप को लेकर मंथन हुआ।

बैठक में इस पर भी बल दिया गया कि भूमि जिस उद्देश्य से खरीदी गई है, उसी के लिए उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नियमों का दुरुपयोग करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाए। प्रदेश में भू-कानून के उल्लंघन के प्रकरण सामने आने के बाद सरकार अपना रुख कड़ा कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कड़ा भू-कानून लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। इस संबंध में विधेयक आगामी बजट सत्र में लाया जाएगा।

भूमि की खरीद-बिक्री पर रखी जा रही नजर

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद से समस्त जिलों में भूमि की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी, नियमों के दुरुपयोग पर नजरें रखी जा रही हैं। अभी तक भू-कानून के दुरुपयोग के 500 से अधिक प्रकरणों पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ में कड़े भू-कानून को लेकर भी प्रदेशभर में मंथन किया जा रहा है। जिलों में इस संबंध में तहसील स्तर से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश शासन जारी कर चुका है। मुख्यमंत्री भू-कानून सख्त करने के साथ ही यह भी कह चुके हैं कि इससे अनावश्यक भय का वातावरण नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पूंजी निवेश और उद्योगों को न्योता दे रही है। ऐसे में नए भू-कानून में भी कानून को कड़ा करने के लिए क्रियान्वयन के पहलू पर अधिक बल दिया जा रहा है।

सचिव समिति की बैठक में भी यह सहमति बनी कि भू-कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठने चाहिए, लेकिन कानून को अनावश्यक कड़ा करने से बचना होगा। इससे निवेशकों में भय का वातावरण नहीं बनेगा। बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के 250 वर्गमीटर भूमि की खरीद, 12.5 एकड़ से अधिक भूमि की अनुमति लेकर खरीद, कृषि उपयोग के लिए भूमि की खरीद और निवेश को ध्यान में रखकर कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राजस्व, वित्त, कार्मिक, न्याय, विधायी समेत विभिन्न विभागों के सचिव एवं प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago