उत्तराखण्ड

नैनीताल पालिका आवासों पर सख्ती, 3,000 रुपये किराया वसूली का प्रस्ताव फिर से लागू करने की कोशिश

नैनीताल:- नैनीताल शहर के पालिका आवासों में अवैध रूप से निवासरत लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पालिका स्तर पर टीमों का गठन कर पालिका के आवासों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में चिह्नित अवैध कब्जेदारों से आवास खाली कराए जाएंगे। शहर में नगर पालिका के 545 आवास हैं। मगर इन आवासों में से अधिकांश पर या तो अन्य विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों या बाहरी लोगों का कब्जा है। जिसमें से कई कब्जेदारों से नगर पालिका किराया तक नहीं वसूलती। वहीं, किराया देने वाले कई कब्जेदार बेहद ही कम भुगतान करते हैं।

दूसरी ओर, आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा होने के कारण स्थिति यह है कि पालिका में तैनात कई कर्मचारी किराए के मकान में अंयत्र रहने को मजबूर हैं। पालिका बोर्ड की पिछली बैठक में प्रति आवास तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूली का प्रस्ताव पास किया गया था। मगर छह माह तक प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतरने के कारण यह स्वत: ही निरस्त हो गया। इधर, पालिका में प्रशासक और नए ईओ की नियुक्ति के बाद आय बढ़ोतरी को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं। जिसमें पालिका आवासों को खाली कराकर इनको बाजार दर पर किराए पर देने की योजना है।

ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि विभागीय स्तर पर टीम गठित कर 545 पालिका आवासों का सर्वे कराया जा रहा है। इन आवासों में निवासरत लोगों की सूची तैयार कर अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद आवासों को खाली करने के साथ ही निर्धारित बाजार दर पर किराए पर देकर पालिका आय में बढ़ोतरी की जाएगी।

ब्रिटिश काल में गठन के बाद अधिकांश विभाग नगर पालिका से संबद्ध थे। इन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पालिका की ओर से ही आवास आवंटित किए जाते थे। आजादी के बाद भी शहर में यही व्यवस्था लागू रही। मगर 1976 में शिक्षा विभाग, हाइडिल, जल संस्थान को नगर पालिका से अलग कर दिया गया। मगर इन विभागों के कर्मियों ने पालिका आवास नहीं छोड़े। पालिका से भी सेवानिवृत्त होने वाले कई परिवारों ने भी आवासों को निर्धारित अवधि में खाली नहीं किया।

वहीं, पालिका की ओर से गैर विभागीय लोगों को भी आवास किराए पर दिए गए, मगर वर्षों बीत जाने के बाद भी इन आवासों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई। नतीजतन, आवासों की संपत्ति होने के बावजूद आज पालिका के हाथ खाली है। पालिका आवासों में गैर सरकारी व अन्य विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों के परिवारों का तो कब्जा है ही, पालिका से सेवानिवृत्त कई कर्मियों के परिवार भी आवासों में जमे हुए हैं। हालांकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को एरियर, पेंशन और अन्य भुगतान नहीं होना भी इसका कारण है। पालिका स्तर से भुगतान नहीं होने पर कई कर्मियों ने पालिका आवासों को खाली नहीं किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago