राष्ट्रीय

यमुना और सोम नदी में तेज बहाव, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया

दिल्ली:- पहाड़ों और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बरसात के कारण यमुना नदी उफान पर आ गई है। हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में 2 लाख 71 क्यूसेक पानी चल रहा। यमुना की सहायक नदी सोम नदी में भी पांच हजार क्यूसेक जल बहाव चल रहा है। ये पानी दिल्ली में भारी तबाही मचाएगा। ये बहाव इस मानसून का सर्वाधिक है। सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल का कहना है कि अभी और यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्र में भारी बरसात चल रही है। यमुना नदी का यह पानी 48 से 60 घंटे में दिल्ली में पहुंच जाएगा यदि पानी का बहाव और तेज होता है तो यह 24 घंटे में दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा। यमुना नदी के किनारे वाले गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरपंचों के माध्यम से गांव में मुनादी करा दी गई है।

हथनी कुंड बैराज से निकलने वाली यूपी की पूर्वी नहर व हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बैराज के यमुना नदी के सभी 18 गेट खोल दिए गए। 15 गेट हरियाणा और तीन गेट उत्तर प्रदेश में है।

शिवालिक की पहाडियों से निकलने वाली सोम नदी, पथराला, उर्जनी व नागल ड्रेन उफान पर बह रही हैं। बरसाती नदियों का पानी किनारे तोड़कर फसल में घुस गया है। हाफिजपुर, याकुब पुर, दसौरा, दसौरी, उर्जनी, चुहड़पुर खुर्द, लेदी, रामपुर जाटान, तिहानो, बरोली माजरा, खानूवाला,शेरपुर, शहजहांपुर के खेतों में बरसात का पानी भरने से फसलें डूब गई हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago