उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: टिहरी में ITBP तैनात, पुलिस पर्यटन केंद्र स्थापित

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टिहरी जिले की विभिन्न चेक पोस्ट पर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम, सफल और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश से होते हुए टिहरी जिले में सरकार के स्तर से यात्रा को लेकर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सजगता बरत रहा है। बताया कि यात्रियों को कोई भी दिक्कत, परेशानी ना हो। इसके लिए जगह-जगह पुलिस पर्यटन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

टिहरी जिले में यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रवेशद्वार भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में आईटीबीपी के जवान तैनात किए हैं। जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। इसका मकसद श्रद्धालुओं और यात्रियों को निश्चिंत होकर यात्रा करने के साथ ही यात्रा के स्वर्णिम व सुखद अनुभव संजोकर अपने साथ ले जाना भी है।

ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी परिवहन विभाग मुकुल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पुलिस के साथ ही आईटीबीपी के जवानों ने भी चेक पोस्ट में यात्रियों के वाहनों की चेकिंग की। बताया कि 4 मई तक तपोवन चेक पोस्ट से 1055 वाहन और 7357 यात्री चारधाम यात्रा पर गए हैं।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago