उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप का झटका इतनी तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, ग्राम प्रधान नाल्ड ने गांव में तीन आवासीय भवनों में दरार आने की सूचना दी है। रविवार सुबह लोग आम दिनों की तरह दैनिक क्रियाकलापों में व्यस्त थे, कि इसी बीच 10:43 बजे भूकंप तेज झटका आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बाड़ाहाट रेंज में ग्राम नाल्ड के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। इधर, तहसीलदार बड़कोट शीशपाल सिंह असवाल ने बताया कि तहसील बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। वहीं भूकंप के झटके ने अक्टूबर माह में ही वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी। बता दें कि बीती 22 जुलाई को भी उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…