उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवाएं, फसलों का हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश;- बरेली में कल रात से हल्की बारिश हो रही थी वहीं आज सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बदायूं और पीलीभीत जिले में भी बारिश हुई है। बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं किसानों का कहना है कि तेज हवा चलने से गेहूं की फसल पहले ही खेतों में गिर गई है, अब अगर आगे ही बारिश होती रही तो फसल बर्बाद हो जाएगी। गेहूं के अलावा सरसों और आलू की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है।

फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बिलपुर संजय कॉलोनी के किसान रामभजन ने 20 बीघा खेत बटाई पर लेकर गेंहू की फसल की है। बारिश की वजह से फसल खेत में गिर गई। रामभजन ने बताया कि खेत में झोपड़ी डालकर दिनरात छुट्टा पशुओं से रखवाली कर फसल को तैयार किया। अब जब फसल पकने को तैयार खड़ी है तो बारिश आफत बनकर बरस पड़ी। जिले के नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई है। बारिश और तेज हवा के चलते सरसों और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। पकी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल का उत्पादन भी प्रभावित होगा। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शुक्रवार की शाम को बढ़ी। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और रिमझिम बारिश शुरू हुई। देर रात में भी यह सिलसिला जारी रहा। बरेली और आसपास के जिलों में रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago