भीमताल:- ओखलकांडा के थाना खनस्यूं क्षेत्र में बुधवार शाम विद्युत पोल लेकर जा रहा पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंचे धारी एसडीएम केएन गोस्वामी और खनस्यूं थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एसटीच हल्द्वानी भेजवाया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम भीमताल से ऊर्जा निगम के ठेकेदार का एक पिकअप वाहन विद्युत पोल लेकर ओखलकांडा की ओर जा रहा था। पटरानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त निवासी की मौत हो गई। साथ ही चालक अरुण, मनोज भट्ट, प्रेमा परगाई, चनी परगाई, निखिल राणा, देवेंद्र सिंह और भोला घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…