उत्तराखण्ड

नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में देहरादून में छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

कोटद्वार:-  नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने कोटद्वार में नीट परीश्रा पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।
शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटद्वार में कांग्रेसियों ने तहसील चौक केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि देश के होनहार युवाओं के हितों पर ये कुठाराघात है।  कोटद्वार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओ में हो रहे घोटालों और पेपर लीक के मामलों से स्पष्ट हो गया है केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार कोई भी नियुक्ति परीक्षा कराने में असक्षम साबित हुई है। पेपर लीक के प्रत्येक मामले में भाजपा नेता हाकम सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की नियुक्ति मामलों और अन्य जनमुद्दों को लेकर सड़क से संसद के संघर्ष करती रहेगी। नीट-यूजी 2024 परीक्षा के रिजल्ट में हुई धांधली को लेकर देश भर छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जबकि इस मामले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बताया कि 1,500 से अधिक छात्रों को दिए गए ग्रेस अंकों की समीक्षा विशेषज्ञ पैनल कर रहा है, इसमें किसी भी छात्र को कोई नुकसान नहीं होगा।

नीट-यूजी में ग्रेस अंक का विवाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंच था। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में रिजल्ट वापस लेने के साथ दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को झटका देते हुए, नीट-यूजी की परीक्षा रद्द और कांउसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं उच्च न्यायालय ने दोबारा परीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर एनटीए से रिपोर्ट भी तलब की है। नीट-यूजी के रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में भी विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर सत्ता दल चिंतित नहीं हैं। नीट पेपर में धांधली व परीक्षा रद्द होने को लेकर छात्र, अभिभावकों परेशान हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में इतनी गड़बड़ी पाई गई है। उत्तराखंड में भी राजधानी सहित कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो राहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago