उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सुसाइड नोट मिला, बीमारी से तंग युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश:- राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के हुसड़िया निवासी सरोजिनी (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। वहीं तालकटोरा के बादशाहखेड़ा निवासी प्राइवेट चालक राजीव शुक्ला (50) ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरदोई के कछौना की रहने वाली सरोजिनी एक पेट्रोल पंप में नौकरी करती थी। पिता भगवानदीन ने बताया शनिवार दोपहर उसे मकान मालिक ने फोन करके जानकारी दी। बताया कि सुबह से सरोजनी कमरे से बाहर नहीं निकली है। अन्य किराएदारों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो सरोजनी फंदे से लटकी दिखी।

मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। इसके बाद सरोजिनी को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर सरोजिनी के परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला।
इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया। बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। अंत में लिखा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उनके पिता किसान हैं और परिवार में मां शांति देवी, सात बहनों में सरोजनी चौथे नंबर पर थी। बीते साल उसने बाराबंकी के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज से बीकॉम किया था।

इसके अलावा तालकटोरा के बादशाहखेड़ा निवासी राजीव शुक्ला के बेटे विशाल ने बताया कि पिता राजीव शनिवार रात नशे की हालत में घर आए और मकान के ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चले गए। रविवार सुबह मां गुड़िया जब पिता को जगाने उनके कमरे में पहुंची तो पिता का शव फंदे से लटकता मिला। तालकटोरा पुलिस का कहना है राजीव नशे के आदी था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago