देहरादून नगर निगम सीट से आज सुलोचना ईष्टवाल ने मेयर के पद पर नामांकन कर दिया।काफी दलबल के साथ नगर निगम पहुंची सुलोचना ईष्टवाल के साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के संयुक्त गठबंधन ‘ऊर्जा’ (उत्तराखंड राज्य जॉइंट एलायंस ) के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।रिंकी कुकरेती ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि लगातार पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी के ही मेयर चुने जाते रहे हैं, लेकिन इन 15 सालों में देहरादून की जमीनों पर कब्जों से लेकर स्लम सिटी बनने तक की कहानी किसी से छुपी नहीं है। उत्तराखंड की जनता को इसका एक विकल्प देना ही चाहिए।
ऊर्जा गठबंधन के संयोजक प्रांजल नौडियाल ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के मूल निवासियों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ है और लगातार उत्तराखंड की जल जंगल और जमीन पर हावी हो रहे भू माफिया जैसी ताकतों के खिलाफ है।
नामांकन रैली का संचालन उत्तराखंड क्रांति सेवा के ललित श्रीवास्तव ने किया। रैली में उत्तराखंड समानता पार्टी के महासचिव लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नरेश चंद्र नौडियाल, हेमा भंडारी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि रावत आदि तमाम लोग शामिल थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…