उत्तराखण्ड

आग उगलता सूरज, उत्तराखंड में  20 साल के बाद तापमान में उछाल

उत्तराखंड:– हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। रविवार को नौतपा काल में हल्द्वानी का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है।

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मई माह में इतना तापमान कभी नहीं रहा। तकरीबन 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री सर्वाधिक रहा था। बताया कि सबसे ज्यादा गर्मी जेठ माह में नौतपा के समय ही रहती है। अन्य महीनों में तापमान इतना ज्यादा नहीं पहुंचता है। नौतपा काल 25 मई से शुरू हो चुका है और दो जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंच जाता है, जिससे धरती का तापमान बढ़ने लगता है। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश बनी रहेगी। हल्द्वानी में गर्मी में बार-बार बिजली जाने से रविवार को ग्रामीण और शहर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान कमलुवागांजा, लालकुंआ और गौलापार में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि छोटी शिकायतों के लिए सप्लाई रोकी गई है जिसे कुछ ही समय में सुचारू करा दिया गया था।

इधर मौसम विभाग देहरादून ने पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिन हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग मुंह और सिर पर कपड़ा डालकर घरों से बाहर निकले।

26 मई का 2011 से तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष – तापमान

2011 – 37

2012- 36.5

2013- 36.8

2014- 38

2015- 32.5

2016- 38.2

2017- 38.5

2018- 38.5

2019- 38.5

2020 – 38.5

2021 – 16.6

2022 – 39

2023 – 33

2024 – 42.2

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago