देश-विदेश

बिजली बिल का ‘सरप्राइज’: 125 यूनिट के बाद 126 यूनिट होते ही क्यों बढ़ जाता है बिल?

बिहार सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा के बाद उपभोक्ताओं के बीच उठे सवालों को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता, पूर्णिया अंचल ने स्थिति स्पष्ट की। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने ‘मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’ के विस्तार पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष राहत देना है।

125 यूनिट तक पूरी तरह मुफ्त बिजली

उन्होंने बताया कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसमें ऊर्जा शुल्क, फिक्स्ड चार्ज, और बिजली शुल्क—तीनों शामिल हैं।

उदाहरण स्वरूप, यदि कोई उपभोक्ता 126 यूनिट बिजली का उपयोग करता है, तो शुरुआती 125 यूनिट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
शेष 1 यूनिट पर अनुदान दर के आधार पर शुल्क लगेगा। साथ ही इस एक यूनिट पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी तथा फिक्स्ड चार्ज (स्वीकृत भार या उठे हुए भार का 75%, जो अधिक हो) भी लागू होगा।

अधिक खपत पर लागू होंगे पूर्व के नियम

यदि कोई उपभोक्ता 125 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करता है या स्वीकृत भार से अधिक लोड का उपयोग करता है, तो उस पर पूर्ववत अधिक्य भार शुल्क (Overload Charges) लागू होंगे।

छूट की गणना कैसे होगी?

अधीक्षण अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि 125 यूनिट की गणना 30 दिनों के औसत बिलिंग चक्र पर आधारित होगी।

  • अगर बिलिंग अवधि 40 दिन की है और उपभोक्ता की खपत 200 यूनिट है, तो
    (125 × 40)/30 = 167 यूनिट तक मुफ्त
    शेष 33 यूनिट पर शुल्क लागू होगा।
  • यदि बिलिंग अवधि 25 दिन की है और खपत 125 यूनिट है, तो
    (125 × 25)/30 = लगभग 104 यूनिट मुफ्त
    शेष 21 यूनिट पर शुल्क लगेगा।

सब्सिडी योजना भी जारी रहेगी

125 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी राज्य सरकार की मौजूदा बिजली सब्सिडी योजना का लाभ मिलता रहेगा, यानी उन्हें पहले से मिल रही दरों पर रियायत मिलती रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago