हल्द्वानी:- लगातार हो रही बारिश से हल्द्वानी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बाद सूर्या और शेर नाला उफान पर आ गया जिसके चलते हल्द्वानी -चोरगलिया-सितारगंज मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। नालों के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस स्थानीय जनता, यात्रियों व वाहन चालकों से अनुरोध कर रही है कि सड़क खुलने का इंतजार करें। नाले में पानी ज्यादा होने पर सड़क पार न करें। उधर, काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर पहाड़ खिसकने के कारण सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। सड़क में पानी आने के कारण मार्ग बंद है।
उत्तराखंड के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मंगलवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…