उत्तराखण्ड

स्वच्छ भारत अभियान-3: उत्तराखंड में गांवों की सफाई की बागडोर पंचायती राज विभाग संभालेगा

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तीसरे चरण की जिम्मेदारी अब पंचायती राज विभाग को सौंपी जाएगी। अभी तक इसके पहले और दूसरे चरण का संचालन पेयजल विभाग द्वारा किया जा रहा था। वर्ष 2026 से शुरू होने वाले इस तीसरे चरण को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक में कुल चार प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन अब पंचायती राज विभाग करेगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में पहले की तरह शहरी विकास विभाग यह कार्य देखता रहेगा।

विशेष शिक्षकों के लिए 135 पदों पर भर्ती को मंजूरी

कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में विशेष शिक्षकों के 135 पदों पर भर्ती के लिए “विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025” को भी स्वीकृति दी है। ये पद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सृजित किए गए थे, लेकिन इनके लिए कोई सेवा नियमावली नहीं थी। अब इसके लागू होने से भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक आधार मिल गया है।

ओबीसी आरक्षण को लेकर उपसमिति की सिफारिशों पर भी सहमति

बैठक में शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण निर्धारण से जुड़े मुद्दे पर गठित एकल सदस्यीय आयोग की तीसरी रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा दिए गए सुझाव और सिफारिशों को कैबिनेट ने औपचारिक रूप से स्वीकृति दे दी। इन सिफारिशों को मुख्यमंत्री पहले ही विचलन के माध्यम से मंजूरी दे चुके थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago