उत्तराखण्ड

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आगाज, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बस्ती में अधिकारियों की टीमों के साथ सफाई अभियान चलाया

रुद्रप्रयाग:- जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को पर्यावरण मित्रों को कृतज्ञता ज्ञापन के साथ शुरू किया गया। जिलाधिकारी डाo सौरभ गहरवार बाल्मिकी बस्ती में ना केवल स्वयं सफाई करने उतरे बल्कि साथ में अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी तलवार और फावड़ा लेकर बस्ती की सफाई की। सामुदायिक स्वच्छता के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवम बाल विकास विभाग की ओर से बस्ती की सभी महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को 06 महीने के लिए सेनेट्री पैड भी वितरित की गई। इसके अलावा उन्हें और अन्य सभी पर्यावरण मित्रों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो वाली टी शर्ट एवम कैप भी वितरित की गई।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का अनोखे अंदाज में आगाज किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर पूरी बस्ती में सफाई अभियान चलाया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल यूज प्लास्टिक सहित घास एवं खर पतवार की सफाई कर पर्यावरण मित्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सेवा भाव के कारण न केवल नगर अपितु पूरा जनपद स्वच्छ रहता है इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है कि उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से शुरु होने वाले पखवाड़े का शुभारंभ उनकी बस्ती में सफाई कार्य कर के करें। इस दौरान करीब 100 किलो कचरा एकत्रित हुआ जिसे नगर पालिका ने निस्तारित किया। अधिकारियों को अपने बीच सफाई करता देख बाल्मिकी बस्ती के लोगों में अलग उत्साह देखने को मिला और वे ख़ुद भी जिलाधिकारी के साथ सफ़ाई कार्यों में जुट गए। बस्ती के लोगों ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि कोई जिलाधिकारी सभी अधिकारियों के साथ उनके बीच पहुंचकर उनकी बस्ती में सफाई कर रहा है।

जिलाधिकारी ने अभियान के साथ ही बस्ती का निरीक्षण कर लोगों से वहां की समस्याएं भी सुनी। बस्ती निवासियों ने बिजली, पेयजय, मंदिर एवं पार्क का सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांग एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम रुद्रप्रयाग को बस्ती में जर्जर हालत में पड़े पार्क का सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग करने के निर्देश दिए। वहीं बस्ती के अंदर बने फुटपाथ की मरम्मत, नालियों की मरम्मत एवं पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल्मिकी मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने, लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। वहीं सामुदायिक शौचालय की मरम्मत करने एवं अनिवार्य स्थानों पर बिजली के पोल्स लगाने के निर्देश भी संबधित विभागों को दिए। जिलाधिकारी ने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपनी देखरेख में अपने विभाग के साथ साथ समाज कल्याण , प्रोबेशन विभाग के कार्मिको के साथ यहां कैंप लगवाएं और लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं से उनको लाभान्वित करवाएं ।

अभियान में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाo अखिलेश मिश्र, ज़िला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुरील, सहित पेयजल, बिजली, राजस्व पुलिस एवम अन्य विभागों अधिकारी और कर्मचारी तथा वार्ड के सभास सहित बाल्मिकी बस्ती के सभी लोग मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago