नई दिल्ली :- टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम आज सुबह दिल्ली पहुंच गई, टीम का दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर शानदार स्वागत किया गया। हजारों फैंस एयरपोर्ट के बाहर टीम के स्वागत के लिए ढ़ोल नगाड़ों के साथ जमा थे, भारतीय क्रिकेट टीम के 15 जांबाज खिलाड़ी जब बाहर आए तो फैंस का जुनून सातवें आसमान पर था। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बस में बैठे हुए फैंस को देखने लगे तो उनका रिएक्शन वायरल हो गया, कोहली ने जैसे ही स्वागत में खड़े फैंस को देखा तो वह उत्सुकता से ताली मारकर टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी दिखाने लगे। भारतीय फैंस के जुनून ने टीम के सभी खिलाड़ियों की थकान को कम कर दिया, टीम के स्वागत के लिए फैंस ने अपनी पीठ पर टेटू गुदवाए।
इससे पहले रोहित शर्मा और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी और टीम के साथ फ्लाइट लैंड करने से पहले जमकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए जमकर मस्ती की और यादों को संजोया। भारतीय टीम आज 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेगी उसके बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। जहां, वह शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन बस परेड में शामिल होगी, इसके अलावा बीसीसीआई भारतीय टीम को दिल्ली के होटल में मेडल के साथ सम्मानित करेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…